यूपी पंचायत चुनाव : Up Panchayat chunav के लिए आज (27 मार्च) से नामांकन(nomination paper) पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। सभी जिलाधिकारी 27 मार्च को अपने-अपने जिले के लिए चुनाव की सूचना जारी करेंगे। शनिवार से ही सभी जिलों में नामांकन पत्रों का विक्रय शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान, ग्राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों का दाखिला, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय (ब्लॉक) पर होगा। जिला पंचायत का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। Up panchayat elections जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री, नामांकन दाखिला, उसकी जांच, वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का काम जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना व परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय के तय मतगणना स्थल पर होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकास खण्ड के मतगणना स्थल पर व परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी। Covid 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, पंचायत चुनाव के लिए ...
प्रदेश नामा (Pradesh nama) पर पढ़ें अपने प्रदेश की ताज़ा ख़बरें और राष्ट्रीय अपडेट्स। राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सबसे पहले, सबसे सटीक विश्लेषण के साथ।