सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Ayusman card लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू - उत्तर प्रदेश

  प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री अभियान के तहत चयनित लोगों का बुधवार से निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।   यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा।   इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र भी जारी कर दिया है।  पत्र के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अभी तक जन सेवा केन्द्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे लेकिन इस पखवाड़ा के दौरान यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा।  Ayusman card हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि अभी भी राज्य में एक करोड़ 26 लाख से अधिक परिवारों को गोल्डन कार्ड प्राप्त करने की आवश्यकता है। अब तक राज्य में 1 करोड़ 20 लाख लाभार्थियों को उनके गोल्डन कार्ड मिल चुके हैं। हाल ही में पेश किए गए बजट में, सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये और आयुष्मान भारत योजना जन-समृद्धि योजना के लिए 142 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।