Cm Yogi Aditya nath Gorakhpur: CM योगी आदित्यनाथ ने 21 मार्च दिन रविवार को किसान उत्पादक संगठनों के लिए सरकार द्वारा निर्मित देश का पहला ऑनलाइन पोर्टल ‘यूपी-एफपीओ-शक्ति़’ का लॉच किया । गोरखपुर के राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र चरगांवा में मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत लगाए गए किसान मेला एवं प्रदर्शनी में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लांच हुआ यह पोर्टल किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के भूमिका अदा करेगा। इस पोर्टल की समस्त सुविधाएं एंड्रॉइड मोबाइल एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग FPO की आवश्यकताओं एवं जानकारी संबंधित अपेक्षित योजनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इस पोर्टल का विकास कृषि विभाग एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत तकनीकी सहायता इकाई (TSU) के समर्थन से किया गया है। यह पोर्टल किसानों, उत्पादक संगठनों और व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा, जिससे खुला और आवश्यकता के अनुरूप बाज़ार उपलब्ध हो सके। इससे मण्डी पर किसानों की निर्भरता कम होगी बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ...
प्रदेश नामा (Pradesh nama) पर पढ़ें अपने प्रदेश की ताज़ा ख़बरें और राष्ट्रीय अपडेट्स। राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सबसे पहले, सबसे सटीक विश्लेषण के साथ।