वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जारी विवाद के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है। Tandav movie poster सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया की मल्टी स्टारर वेब सीरीज़ 'तांडव' रिलीज़ होते ही विवादों में आ गई है। इस वेब सीरिज का विरोध करने वालों का आरोप है कि इसमें हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने सीरीज़ के निर्मातओं के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर 'तांडव' पर बैन लगाने की मांग की है।
प्रदेश नामा (Pradesh nama) पर पढ़ें अपने प्रदेश की ताज़ा ख़बरें और राष्ट्रीय अपडेट्स। राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सबसे पहले, सबसे सटीक विश्लेषण के साथ।