बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा सड़क के आसपास मौजूद सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद आदेश का पालन शुरू हो गया है। बाराबंकी में तहसील फतेहपुर में सड़क के बीच बनी पकरिया के पेड़ वाली मजार को आधी रात में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस मजार को आधी रात में हटाया गया और ईदगाह मैदान में मजार को शिफ्ट किया गया है। हालांकि, अभी मजार का ढांचा सिर्फ ईद के मैदान में रख दिया गया उसको पूरी तरह से दफनाया नहीं गया है। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सड़कों पर एक जनवरी 2011 और इसके बाद बने हुए धार्मिक निर्माण को हटाने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। दरअसल सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में अवैध धार्मिक स्थलों की संख्या पिछले 10 साल में काफी बढ़ गई है। इन अवैध धार्मिक स्थलों को अब योगी सरकार ने हटाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जनवरी 2011 के बाद सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। इन धार्मिक स्थलों को निजी स्थानों पर शिफ्ट कराया जाएगा। सरकार के आदेश का पालन करने की शुरुआत करने वाला प्रदेश का पहला जिला बाराबंकी बन गया। यहां सड़...
प्रदेश नामा (Pradesh nama) पर पढ़ें अपने प्रदेश की ताज़ा ख़बरें और राष्ट्रीय अपडेट्स। राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सबसे पहले, सबसे सटीक विश्लेषण के साथ।