यूपी पंचायत चुनाव : Up Panchayat chunav के लिए आज (27 मार्च) से नामांकन(nomination paper) पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। सभी जिलाधिकारी 27 मार्च को अपने-अपने जिले के लिए चुनाव की सूचना जारी करेंगे। शनिवार से ही सभी जिलों में नामांकन पत्रों का विक्रय शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान, ग्राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों का दाखिला, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय (ब्लॉक) पर होगा। जिला पंचायत का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा।
![]() |
| Up panchayat elections |
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री, नामांकन दाखिला, उसकी जांच, वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का काम जिला मुख्यालय पर होगा।
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना व परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय के तय मतगणना स्थल पर होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकास खण्ड के मतगणना स्थल पर व परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी।
Covid 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दिनों में उम्मीदवार के साथ आने वाली भीड़ को विकास खण्ड मुख्यालय से दो सौ मीटर के दायरे से बाहर ही रोक दिया जाएगा।
बता दे पंचायत चुनावों को चार चरणों में करने की घोषणा की गई है जो को निम्नलखित है -
पहले चरण में
सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही में वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण में
मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़।
तीसरे चरण में
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।
चौथे चरण में
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में वोट डाले जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें