सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Tejas crash लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंग कमांडर नमांशु स्याल शहीद: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, देश स्तब्ध

दुबई एयर शो 2025 के अंतिम दिन, भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (LCA) से जुड़ी एक दुखद घटना घटी। हवाई प्रदर्शन के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया । भारतीय वायुसेना (IAF) ने पुष्टि की कि इस हादसे में शहीद हुए पायलट की पहचान विंग कमांडर नमांशु स्याल के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण तेजस क्रैश तब हुआ जब भारत, अपने घरेलू रक्षा नवाचार का प्रदर्शन एक वैश्विक मंच पर कर रहा था। ​यह हादसा स्थानीय समयानुसार लगभग 2:10 बजे अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। विंग कमांडर स्याल दर्शकों के सामने तेजस की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार, विमान एक जटिल युद्धाभ्यास, जिसे 'लो रोल' या 'निगेटिव जी' से रिकवरी का प्रयास करने की कोशिश कर रहा था। ​युद्धाभ्यास के दौरान ही विमान अचानक नियंत्रण खोकर नीचे की ओर आया और जमीन से टकरा गया। टकराते ही तेजस एक बड़े आग के गोले में बदल गया। मौके पर मौजूद आपातकालीन और अग्निशमन दल तुरंत हरकत में आए। ​दुर्घटना की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय वायुसेना ने एक...