बस्ती : डीएम सौम्या अग्रवाल ने शासन के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी सदस्य का चुनाव कराने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में होगा।
![]() |
| Up panchayat elections |
11 बजे दिन में आयोजित इस प्रशिक्षण में रिटर्निंग आफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक रिटर्निंग आफिसर का प्रशिक्षण होगा।
पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमला कमर कसने लगा है। जिले की 13 सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने 18 रिटर्निंग आफिसर, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 180 सहायक रिटर्निंग आफिसर की सूची जारी कर दी है। डीएम के अनुसार इनका पहला प्रशिक्षण 25 मार्च को होगा।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें