लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुये कहा कि, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर ही उपचार हो रहा है।
![]() |
| अखिलेश यादव |
उन्होंने जानकारी देते हुये लिखा कि, पिछले दिनों जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि वे सभी जांच करा लें। अखिलेश यादव ने संपर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेशन में रहने की विनती भी की।
सीएम योगी आदित्यनाथ भी corona positive :
कोरोना वायरस का प्रकोप अब यूपी के सीएम ऑफिस तक पहुंच गया है। वहीं खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉज़िटिव है, इसी वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सीएम अब सभी कार्य वर्चुअली करेंगे।
इसे भी पढ़े : Corona virus India : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का Covid टेस्ट पॉज़िटिव।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें