मुख्य बिंदु -:
ट्विटर द्वारा दी जानकारी।
कल से ही आइसोलेट हैं सीएम ।
कोरोना संक्रमण में यूपी दूसरे स्थान पर।
Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को Covid -19 का टेस्ट कराया जो की पॉज़िटिव (सकारात्मक) है। एक ट्विटर पोस्ट में, उन्होंने कहा कि "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।" वे खुद को आइसोलेशन (आत्म-अलगाव) में रखे हुए है, और जो लोग संपर्क में आए है उन से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं को मंगलवार से ही आइसोलेट कर लिया था। वे अपना सारा काम अपने आवास से वर्चुअली कर रहे थे। कोरोना स्थिति पर रोज़ाना होने वाली team 11 की बैठक उन्होने मंगलवार को वर्चुअली ही संबोधित की थी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी उनके संपर्क में रहे हैं, अतः उन्होंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली कर रहे हैं। आज सीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।
Corona संक्रमण के मामले में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को यहां एक दिन में 18021 नए केस रिपोर्ट हुए। यह प्रदेश में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घंटों के दौरान यहां 85 कोविड मरीजों की मौत हो गई। राज्य में इस समय 95 हजार 980 पॉजिटिव केस हैं। मंगलवार को सीएम ऑफिस के कई अधिकारियों के पॉजिटिव होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया था, अब उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए 4000 से अधिक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।
इस बीच योगी सरकार ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गैर सरकारी अथवा निजी क्षेत्र के अस्पतालों में विभिन्न जांचों के शुल्क एक बार फिर से तय कर दिए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सुपर स्पेशियलिटी इलाज की सुविधा देने वाले निजी अस्पताल व जांच करने वाली प्राइवेट लैब मनमाना शुल्क न वसूल सकें। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने शुल्क की दरों के आदेश जारी कर दिए। निजी अस्पतालों को चेतावनी भी दी गई है कि अगर वे आदेश का उल्लंघन करेंगे तो उनके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े:
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तारीखें घोषित 15 अप्रैल से मतदान शुरू।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें