सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Covid Effect : योगी सरकार का बड़ा फैसला- इन जिलों में सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम ।

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 % लोग काम करें। बेहतर हो कि अलग-अलग शिफ्ट में काम हो।

Yogi Adityanath
Cm Yogi Adityanath


मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के अनुसार उन्हें 'वर्क फ्रॉम होम' की अनुमति भी दी जानी चाहिए। इस व्यवस्था को जल्द से जल्द प्रभाव से लागू किया जाए। सभी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। वहीं सीएम योगी ने लखनऊ में 3 नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस तेज़ी से फैल रहा है और नए मामलों को लेकर पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8490 नए मामले सामने आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से सूबे में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले यूपी में 11 सितंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 7,103 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस के 8490 नए मामलों के साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 654404 हो गई है।

बता दें कि कोरोना के प्रति जागरूकता और अन्य आवश्यक रणनीति के उद्देश्य से राज्यपाल की उपस्थिति में तीन दिवसीय संवाद का विशेष कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 11 अप्रैल को राजनीतिक दलों से संवाद का कार्यक्रम है. इस बैठक में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, विधानमंडल के दोनों सदनों के सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी. इसी प्रकार 12 अप्रैल को सभी महापौरों, पार्षदों, चेयरमैन सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का विशेष कार्यक्रम है। जबकि 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं के साथ विमर्श होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा की, कोरोना अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों, दवाईयों, मेडिकल उपकरणों के बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाए। लेवल-2 और लेवल-3 के बेड्स बढ़ाए जाए। किसी प्रकार की जरूरत पर जल्द से जल्द शासन को अवगत कराए। संसाधनों की उपलब्धता के लिए भारत सरकार को भी सूचित कराया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🚧 टांडा पुल अब भी बंद: मरम्मत कार्य के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, जानें ताज़ा स्थिति

अंबेडकरनगर/बस्ती: अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कलवारी-टांडा पुल (Kalwari-Tanda Bridge) मरम्मत कार्य के चलते अभी भी पूरी तरह से बंद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुल की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को लंबा रूट डायवर्जन लेना पड़ रहा है और उन्हें 65 से 70 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। Tanda kalwari bridge work in progress 📅 कब शुरू हुआ था मरम्मत कार्य?  * पुल की मरम्मत का कार्य सितंबर माह में शुरू हुआ था। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, यह काम 11 सितंबर 2025 से पहले ही शुरू कर दिया गया था।  * यह पुल लगभग दो महीने तक बंद रहने की उम्मीद थी, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह अवधि पांच महीने तक भी खिंच सकती है। Damaged bridge tanda kalwari 🔍 क्यों बंद है पुल?  * यह पुल पूर्वांचल के सबसे लंबे पुलों में से एक है (करीब 2231 मीटर लंबा)।  * एनएचएआई ने रिपोर्ट दी थी कि वाहनों के भारी दबाव के कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  * क्षतिग्रस्त हिस्सों में एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग, खंभे और प...

बिहार में भगवा लहर: नवंबर 2025 विधानसभा चुनावों में भाजपा-जदयू गठबंधन को मिला प्रचंड जनादेश

  Source: Election Commission of India ​नवंबर 2025 में हुए बिहार की विधानसभा सीटों के आम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वोटों की गिनती पूरी होने पर, सत्ताधारी गठबंधन ने 122 के बहुमत के आंकड़े को सफलतापूर्वक पार कर लिया, जिससे सत्ता में उसकी वापसी सुनिश्चित हो गई है। ​एक निर्णायक जीत: आंकडो पर नज़र ​243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव में, सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में वोटों का स्पष्ट समेकन (consolidation) देखने को मिला। अंतिम टैली (रुझानों और घोषित परिणामों के आधार पर) क्षेत्रीय प्रभुत्व की तस्वीर पेश करती है: ​ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ​इसकी प्रमुख सहयोगी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू , भी पीछे नहीं रही और उसने 83 सीटें जीतीं। ​भाजपा-जदयू गठबंधन ने मिलकर कुल 174 सीटें हासिल कीं। विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन गठबंधन के शासन और विकास एजेंडे में मतदाताओं के मजबूत विश्वास को दर्शाता है। इस निर्णायक जीत ने रा...

दिल्ली ब्लास्ट: जाँच में बड़ा मोड़,12 लोगों की मौत; यूपी में 6 डॉक्टर समेत 13 लोग रडार पर

  ​ नई दिल्ली/लखनऊ: 10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली उस वक्त दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro Station) के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस भयानक घटना में कम से कम 12  लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हुए हैं। ​इस ब्लास्ट ने न सिर्फ दिल्ली को हिला दिया, बल्कि इसके तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं, जहां लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को इसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है, यह आत्मघाती हमला नहीं था। ​ विस्फोट का विवरण: दिल्ली में हाई अलर्ट ​यह विस्फोट सोमवार शाम को उस समय हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। ​ जगह: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार। ​ क्षति: विस्फोट इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और एक ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से जल गए। आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ​ जाँच: घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल की गाड़ियाँ और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम मौके पर पहुंची। पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषि...