दुबई एयर शो 2025 के अंतिम दिन, भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (LCA) से जुड़ी एक दुखद घटना घटी। हवाई प्रदर्शन के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया । भारतीय वायुसेना (IAF) ने पुष्टि की कि इस हादसे में शहीद हुए पायलट की पहचान विंग कमांडर नमांशु स्याल के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण तेजस क्रैश तब हुआ जब भारत, अपने घरेलू रक्षा नवाचार का प्रदर्शन एक वैश्विक मंच पर कर रहा था। यह हादसा स्थानीय समयानुसार लगभग 2:10 बजे अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। विंग कमांडर स्याल दर्शकों के सामने तेजस की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार, विमान एक जटिल युद्धाभ्यास, जिसे 'लो रोल' या 'निगेटिव जी' से रिकवरी का प्रयास करने की कोशिश कर रहा था। युद्धाभ्यास के दौरान ही विमान अचानक नियंत्रण खोकर नीचे की ओर आया और जमीन से टकरा गया। टकराते ही तेजस एक बड़े आग के गोले में बदल गया। मौके पर मौजूद आपातकालीन और अग्निशमन दल तुरंत हरकत में आए। दुर्घटना की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय वायुसेना ने एक...
प्रदेश नामा (Pradesh nama) पर पढ़ें अपने प्रदेश की ताज़ा ख़बरें और राष्ट्रीय अपडेट्स। राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सबसे पहले, सबसे सटीक विश्लेषण के साथ।