सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Lockdown in UP: यूपी में रविवार लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले जाने गाइडलाइंस।

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बेकाबू हुए हालत को देखते हुए हर रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन (lockdown) लगाने का फैसला किया गया है। इस बीच चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं और आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इस महामारी के कारण स्थिति बहुत भयानक  है। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। सिर्फ स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन (emergency) सेवाएं ही संचालित होंगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। पंचायत चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य संचालित होता रहेगा।

Chain lockdown

Image source: pixabay

UP Sunday Lockdown: उत्तर प्रदेश में अब हर रविवार संपूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1,000 से 10,000 तक का जुर्माना।

मास्क ना पहनना पड़ेगा भरी

अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकले तो बग़ैर मास्क पहने ना निकले, मास्क ना पहनने पर 10 हजार तक जुर्माना भरना पड़ सकता है, सीएम द्वारा निर्देश दिया गया है कि, मास्क नहीं पहनने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना लिया जाएगा, दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया जा सकता है।

क्या रहेगा बंद?

15 मई, 2021 तक हर रविवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे। यूपी के सीएम योगी ने सैनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

क्या रहेगा खुला?

साप्ताहिक lockdown के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत जारी रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार संचालित होता रहेगा। किराना की दुकाने भी खुली रहेंगी, रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

Yogi Adityanath


लगातार बढ़ते मामले

यूपी में शुक्रवार को 27,426 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 103 लोगों की मौत भी हो गई. कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 1,50,676 हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 223307 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 37814182 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🚧 टांडा पुल अब भी बंद: मरम्मत कार्य के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, जानें ताज़ा स्थिति

अंबेडकरनगर/बस्ती: अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कलवारी-टांडा पुल (Kalwari-Tanda Bridge) मरम्मत कार्य के चलते अभी भी पूरी तरह से बंद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुल की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को लंबा रूट डायवर्जन लेना पड़ रहा है और उन्हें 65 से 70 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। Tanda kalwari bridge work in progress 📅 कब शुरू हुआ था मरम्मत कार्य?  * पुल की मरम्मत का कार्य सितंबर माह में शुरू हुआ था। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, यह काम 11 सितंबर 2025 से पहले ही शुरू कर दिया गया था।  * यह पुल लगभग दो महीने तक बंद रहने की उम्मीद थी, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह अवधि पांच महीने तक भी खिंच सकती है। Damaged bridge tanda kalwari 🔍 क्यों बंद है पुल?  * यह पुल पूर्वांचल के सबसे लंबे पुलों में से एक है (करीब 2231 मीटर लंबा)।  * एनएचएआई ने रिपोर्ट दी थी कि वाहनों के भारी दबाव के कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  * क्षतिग्रस्त हिस्सों में एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग, खंभे और प...

बिहार में भगवा लहर: नवंबर 2025 विधानसभा चुनावों में भाजपा-जदयू गठबंधन को मिला प्रचंड जनादेश

  Source: Election Commission of India ​नवंबर 2025 में हुए बिहार की विधानसभा सीटों के आम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वोटों की गिनती पूरी होने पर, सत्ताधारी गठबंधन ने 122 के बहुमत के आंकड़े को सफलतापूर्वक पार कर लिया, जिससे सत्ता में उसकी वापसी सुनिश्चित हो गई है। ​एक निर्णायक जीत: आंकडो पर नज़र ​243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव में, सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में वोटों का स्पष्ट समेकन (consolidation) देखने को मिला। अंतिम टैली (रुझानों और घोषित परिणामों के आधार पर) क्षेत्रीय प्रभुत्व की तस्वीर पेश करती है: ​ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ​इसकी प्रमुख सहयोगी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू , भी पीछे नहीं रही और उसने 83 सीटें जीतीं। ​भाजपा-जदयू गठबंधन ने मिलकर कुल 174 सीटें हासिल कीं। विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन गठबंधन के शासन और विकास एजेंडे में मतदाताओं के मजबूत विश्वास को दर्शाता है। इस निर्णायक जीत ने रा...

दिल्ली ब्लास्ट: जाँच में बड़ा मोड़,12 लोगों की मौत; यूपी में 6 डॉक्टर समेत 13 लोग रडार पर

  ​ नई दिल्ली/लखनऊ: 10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली उस वक्त दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro Station) के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस भयानक घटना में कम से कम 12  लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हुए हैं। ​इस ब्लास्ट ने न सिर्फ दिल्ली को हिला दिया, बल्कि इसके तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं, जहां लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को इसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है, यह आत्मघाती हमला नहीं था। ​ विस्फोट का विवरण: दिल्ली में हाई अलर्ट ​यह विस्फोट सोमवार शाम को उस समय हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। ​ जगह: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार। ​ क्षति: विस्फोट इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और एक ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से जल गए। आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ​ जाँच: घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल की गाड़ियाँ और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम मौके पर पहुंची। पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषि...