UP Sunday Lockdown: उत्तर प्रदेश में अब हर रविवार संपूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1,000 से 10,000 तक का जुर्माना।
Lucknow: यूपी में बढ़ते Covid -19 मामलों को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी और साथ ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्ण तालाबंदी (lockdown) का निर्णय लिया है। रविवार को केवल सैनिटेशन का कार्य होगा, जबकि आपातकालीन(emergency) सेवाओं का संचालन जारी रहेगा।
![]() |
| Stay safe at home |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को प्रमुख समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि रखरखाव भत्ता के लिए पात्र लोगों की सूची को अपडेट किया जाए क्योंकि सरकार जल्द ही उनके लिए कुछ राहत राशि की योजना बना रही है। Corona virus के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य भर के जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। विधायकों की अनुमति से विधायक निधि का इस्तेमाल Covid देखभाल कोष में भी किया जाएगा।
बग़ैर मास्क के किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, और नियम की अनदेखी करने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई फिर से दूसरी बार पकड़ा जाता है, तो 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
2,000 से अधिक सक्रिय कोरोना मामलों वाले जिलों में नए Covid -19 अस्पताल बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निजी अस्पतालों को Covid -19 अस्पतालों के रूप में बदलने के निर्देश भी दिए हैं।
इसे भी पढ़े : Corona virus India : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का Covid टेस्ट पॉज़िटिव।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें