लखनऊ: कोरोना वायरस के तेज़ी से बढ़ते मामलों के कारण यूपी सरकार ने सभी ज़िलों में आज से धारा 144 लगा दी है। जिस वजह से पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान भी कोविड प्रोटोकोल कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी ज़िलों के डीएम और एसपी को चिट्ठी भेजी गई है। किसी भी सार्वजनिक समारोह कार्यक्रम में 100 से ज़्यादा लोगों इकट्ठा होने पर रोक है।
![]() |
| Police on duty pradeshnama.blogspot.com |
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़े है, इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को सभी कोविड अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। सीएम ने अधिकारियों को हर ग्राम पंचायत और नगरपालिका वार्ड के स्तर पर 'निगरानी समिति' का गठन करने का भी निर्देश दिया है। ऐसा पंचायत चुनावों के चलते किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों में कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसजीपीजीआई, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना महामारी से ग्रस्त हुए रोगियों के लिए बेडों की संख्या में इजाफा किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों में किसी भी तरह की ढील दी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि संक्रमित लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले और अस्पतालों में इसकी पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
इसे भी पढ़े - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें