लखनऊ: प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। (Corona Infection) इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को कोरोना के टीके (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवाई।
![]() |
| CM Yogi Adityanath at the time to vaccination |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। स्टॉफ नर्स रश्मि सिंह CM को वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने देशवासियों के लिए मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। साथ ही उन सभी वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया, जिनकी कारण से भारत में दो वैक्सीन लांच हो सके।
टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की, कि सभी लोग जो टीकाकरण की पात्रता रखते हो, वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सेफ (safe) है। उन्होंने कहा कि दुबारा संक्रमण बढ़ने का कारण लापरवाही है। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन बंद कर दिया। सभी से अपील है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी लापरवाही न बरते और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। गौरतलब है कि यूपी में लगातार वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। प्रदेश सरकार के कई नेताओं और अफसरों ने भी वैक्सीन लगवा ली है। ऐसे में अब सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं। आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं ने वैक्सीन लगवाई है। पीएम के अलावा अलावा मुख्तार अब्बास नक़वी, शिवपाल यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती और यूपी के कानून मंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाई है।
इसे भी पढ़े - Corona effect : धारा 144, सभी जिलों में लागू : उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें