वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जारी विवाद के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है।
![]() |
| Tandav movie poster |
सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया की मल्टी स्टारर वेब सीरीज़ 'तांडव' रिलीज़ होते ही विवादों में आ गई है। इस वेब सीरिज का विरोध करने वालों का आरोप है कि इसमें हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने सीरीज़ के निर्मातओं के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर 'तांडव' पर बैन लगाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें