![]() |
| Cm Yogi Aditya nath |
Gorakhpur: CM योगी आदित्यनाथ ने 21 मार्च दिन रविवार को किसान उत्पादक संगठनों के लिए सरकार द्वारा निर्मित देश का पहला ऑनलाइन पोर्टल ‘यूपी-एफपीओ-शक्ति़’ का लॉच किया। गोरखपुर के राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र चरगांवा में मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत लगाए गए किसान मेला एवं प्रदर्शनी में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लांच हुआ यह पोर्टल किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के भूमिका अदा करेगा। इस पोर्टल की समस्त सुविधाएं एंड्रॉइड मोबाइल एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग FPO की आवश्यकताओं एवं जानकारी संबंधित अपेक्षित योजनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
इस पोर्टल का विकास कृषि विभाग एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत तकनीकी सहायता इकाई (TSU) के समर्थन से किया गया है। यह पोर्टल किसानों, उत्पादक संगठनों और व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा, जिससे खुला और आवश्यकता के अनुरूप बाज़ार उपलब्ध हो सके। इससे मण्डी पर किसानों की निर्भरता कम होगी बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुगम होगा। यह पोर्टल एक एग्रीगेटर के रूप में सेवाएं प्रदान करेगा।
संयुक्त कृषि निदेशक हरेंद्र कुमार उपाध्याय कहते हैं कि यह पोर्टल प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की किसानों की आय दोगुना करने और देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रीलियन के लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्हें उम्मीद है कि अन्य राज्यों में भी इस मॉडल को अपनाया गया तो आने वाले समय में देश के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। प्रगतिशील किसान श्रद्धानन्द त्रिपाठी भी इस एप की सराहना करते हैं। यह पोर्टल रोजगार के नए अवसर, किसानों की आय में बढ़ोत्तरी, कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इन क्षेत्रों में पोर्टल निभाएगा भूमिका
संयुक्त कृषि निदेशक हरेंद्र कुमार उपाध्याय यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल, एफपीओ के गठन, वैधानिक जिम्मेदारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ किसानों को विभिन्न इनपुट एवं सेवा प्रदाता, कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC), फार्म मशीन बैंक, कृषि उत्पाद व्यापारियों और सरकार के कृषि और सम्बंधित विभागों को जोड़ेगा। यह पोर्टल राज्य में FPO की वस्तु स्थिति दर्शाएगा। इसके माध्यम से उत्सुक किसान FPO गठन के लिए दिशा निर्देश एवं जिम्मेदारियां तथा सम्बंधित विभागों की जानकारी एवं फार्म प्राप्त कर सकेंगे। उपयोगकर्ता इस पोर्टल पर फसल, जनपद, FPO के नाम अथवा विशेष उत्पाद के द्वारा पंजीकृत FPO को खोज पाएंगे।
उप कृषि निदेशक संजय सिंह बताते हैं कि पोर्टल पर प्रत्येक FPO का अपना होम पेज होगा। उस FPO के संगठन व उत्पादों की जानकारी होगी। FPO अपने सदस्य किसानों के उत्पादन की सूचना पोर्टल पर डाल पाएंगे। यह पोर्टल कृषि क्षेत्र में मांग-आपूर्ति के अंतर को कम करेगा। कटाई के उपरांत होने वाले नुकसान को कम करेगा। किसानों को फसल के सही दाम दिलाने में मदद कर प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने में मददगार साबित होगा।
3 साल में 2500 FPO पंजीकरण का लक्ष्य
प्रदेश सरकार की आने वाले तीन सालों में पोर्टल पर 15 लाख पंजीकृत किसानों को जोड़ने के साथ 2500 FPO के पंजीकरण का लक्ष्य है। पोर्टल के दूसरे चरण में FPO के व्यापार से जुड़े अन्य हितधारक भी पोर्टल पर होंगे। यूपी-एफपीओ-शक्ति पोर्टल विभाग के वर्तमान यूपी एग्री पारदर्शी पोर्टल से FPO सदस्यों की मूल जानकारी लेगा। इसके माध्यम से FPO अपनी आवश्यकताए, सुझाव व समस्याएं कृषि विभाग को भेज सकते हैं। विभाग इनका निराकरण कर FPO को सूचित सकेगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें