प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री अभियान के तहत चयनित लोगों का बुधवार से निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अभी तक जन सेवा केन्द्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे लेकिन इस पखवाड़ा के दौरान यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा।
![]() |
| Ayusman card |
हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि अभी भी राज्य में एक करोड़ 26 लाख से अधिक परिवारों को गोल्डन कार्ड प्राप्त करने की आवश्यकता है। अब तक राज्य में 1 करोड़ 20 लाख लाभार्थियों को उनके गोल्डन कार्ड मिल चुके हैं। हाल ही में पेश किए गए बजट में, सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये और आयुष्मान भारत योजना जन-समृद्धि योजना के लिए 142 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें