सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी में दो दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू आज से शुरू, जरूरी सेवाओं और टीकाकरण पर रोक नहीं।

 कॉरोना (corona) की और बिगड़ती स्थिती को देखते और इसकी चेन तोड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने सप्ताह के अंत में लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की थी। शुक्रवार रात आठ बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुरू हो गया है। यह सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस और बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: रोक रहेगी।

Vaccination


सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इसे सख्ती से लागू किए जाने का निर्देश दिया। इस अवधि में Covid टीकाकरण का कार्य बिना रुके जारी रहेगा जारी रहेगा। टीकाकरण के लिए लोगों को आवागमन की पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक इकाइयां सतत संचालित रहेंगी। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं है। 


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम कोविड-19 की स्थिति पर अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम योगी ने नागरिकों को निश्चिंत करते हुए, 'कहा कि  रेमडेसिविर जैसी अतिआवश्यक दवाओं का प्रदेश में कोई अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति सतत बढ़ाई जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश को अतिशीघ्र रेमडेसिविर के सवा लाख वायल उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश में उपलब्ध सभी चिकित्सा संसाधनों पर सभी नागरिकों का समान अधिकार है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आवश्यकता के अनुरूप सभी को दवा उपलब्ध कराई जाए। आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए इसकी वितरण व्यवस्था को बेहतर करने की आवश्यकता है।'


ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग के लिए वेब पोर्टल का शुभारंभ :


सीएम ने कहा कि केंद्र के सहयोग से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ संचालित की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर 24×7 नजर रखी जाए। ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। ऐसे में ऑक्सीजन ऑडिट कराया जाए। जो लोग होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं, उन्हें भी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाए।


प्रदेश में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्यवाही तेजी से की जाए। कोविड केयर फंड तथा उद्योग जगत के सीएसआर फंड का इस कार्य में बेहतर उपयोग किया जा सकता है। प्रदेश में ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग के लिए वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह ऑक्सीट्रैकर पोर्टल ऑक्सीजन की मांग, कुल आवंटन, गाड़ियों की लाइव लोकेशन, जिलों में उपलब्धता व खपत सहित सभी आवश्यक जानकारी से अपडेट रहेगा। 


कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कारवाई


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है, ऐसे में भी कुछ लोग दवाओं की कालाबाजारी, अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एनएसए के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। इनकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी।

टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट: 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  बीते 24 घंटों में प्रदेश में 22 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में हर दिन हो रहा इजाफा अत्यंत सुखद है। हम सभी अगर कोविड बिहेवियर को अमल में लाएं, टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट के मंत्र को आत्मसात करें, तो निश्चित ही कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी जीत होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🚧 टांडा पुल अब भी बंद: मरम्मत कार्य के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, जानें ताज़ा स्थिति

अंबेडकरनगर/बस्ती: अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कलवारी-टांडा पुल (Kalwari-Tanda Bridge) मरम्मत कार्य के चलते अभी भी पूरी तरह से बंद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुल की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को लंबा रूट डायवर्जन लेना पड़ रहा है और उन्हें 65 से 70 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। Tanda kalwari bridge work in progress 📅 कब शुरू हुआ था मरम्मत कार्य?  * पुल की मरम्मत का कार्य सितंबर माह में शुरू हुआ था। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, यह काम 11 सितंबर 2025 से पहले ही शुरू कर दिया गया था।  * यह पुल लगभग दो महीने तक बंद रहने की उम्मीद थी, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह अवधि पांच महीने तक भी खिंच सकती है। Damaged bridge tanda kalwari 🔍 क्यों बंद है पुल?  * यह पुल पूर्वांचल के सबसे लंबे पुलों में से एक है (करीब 2231 मीटर लंबा)।  * एनएचएआई ने रिपोर्ट दी थी कि वाहनों के भारी दबाव के कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  * क्षतिग्रस्त हिस्सों में एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग, खंभे और प...

बिहार में भगवा लहर: नवंबर 2025 विधानसभा चुनावों में भाजपा-जदयू गठबंधन को मिला प्रचंड जनादेश

  Source: Election Commission of India ​नवंबर 2025 में हुए बिहार की विधानसभा सीटों के आम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वोटों की गिनती पूरी होने पर, सत्ताधारी गठबंधन ने 122 के बहुमत के आंकड़े को सफलतापूर्वक पार कर लिया, जिससे सत्ता में उसकी वापसी सुनिश्चित हो गई है। ​एक निर्णायक जीत: आंकडो पर नज़र ​243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव में, सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में वोटों का स्पष्ट समेकन (consolidation) देखने को मिला। अंतिम टैली (रुझानों और घोषित परिणामों के आधार पर) क्षेत्रीय प्रभुत्व की तस्वीर पेश करती है: ​ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ​इसकी प्रमुख सहयोगी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू , भी पीछे नहीं रही और उसने 83 सीटें जीतीं। ​भाजपा-जदयू गठबंधन ने मिलकर कुल 174 सीटें हासिल कीं। विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन गठबंधन के शासन और विकास एजेंडे में मतदाताओं के मजबूत विश्वास को दर्शाता है। इस निर्णायक जीत ने रा...

दिल्ली ब्लास्ट: जाँच में बड़ा मोड़,12 लोगों की मौत; यूपी में 6 डॉक्टर समेत 13 लोग रडार पर

  ​ नई दिल्ली/लखनऊ: 10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली उस वक्त दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro Station) के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस भयानक घटना में कम से कम 12  लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हुए हैं। ​इस ब्लास्ट ने न सिर्फ दिल्ली को हिला दिया, बल्कि इसके तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं, जहां लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को इसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है, यह आत्मघाती हमला नहीं था। ​ विस्फोट का विवरण: दिल्ली में हाई अलर्ट ​यह विस्फोट सोमवार शाम को उस समय हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। ​ जगह: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार। ​ क्षति: विस्फोट इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और एक ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से जल गए। आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ​ जाँच: घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल की गाड़ियाँ और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम मौके पर पहुंची। पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषि...