पीसीएस 2020 के अंतिम परिणामों में शीर्ष 10 स्थिति धारकों में, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली की एक छात्रा, संचित, ने प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंदिरा नगर, लखनऊ से शिवांक्षी दीक्षित ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
![]() |
| शिवांक्षी दीक्षित |
टॉप टेन की मेरिट में करछना, प्रयागराज के ललित कुमार मिश्र को 6वा स्थान मिला है, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। परीक्षा 24 प्रकार के 487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परन्तु बाल विकास परियोजना अधिकारी के 11 पदों पर सुयोग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पद खाली रह गए।
UPPSC ने यह भर्ती रिकार्ड टाइम में पूरी की है। परीक्षा का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट और कार्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है। UPPSC-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने छह माह में परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी दिया, यह एक रिकार्ड है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतने कम समय में PCS परीक्षा पूरी हुई है। UPPSC ने 1 से 8 अप्रैल तक इंटरव्यू कराए थे। इससे पूर्व 20 मार्च को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिसमें 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू में 43 अभ्यर्थी गैहजिर रहे।
PCS-2020 की टॉप टेन मेरिट में आधी संख्या बेटियों की है। मेरिट में शीर्ष दो स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया। वहीं, सातवें स्थान पर मोहन नगर गाजियाबाद की प्रतीक्षा सिंह, आठवें स्थान पर ज्योतिबाफुले नगर की महिमा और दसवें स्थान पर सोमैयानगर बाराबंकी, की नेहा मिश्रा रहीं। टॉप टेन की मेरिट में बलिया के शिशिर कुमार सिंह को चौथा, मेरठ के उदित पंवार को पांचवां, करछना प्रयागराज के ललित कुमार मिश्र को छठवां और गोरखपुर के सुधांशु नायक को नौवां स्थान मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें