Corona effect: यूपी में स्कूल 15 मई तक बंद; बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित; नोएडा, लखनऊ, अन्य जिलों में रात का कर्फ्यू घंटे बढ़ाया गया।
यूपी की योगी सरकार ने नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर नगर और गोरखपुर में रात के कर्फ्यू समय को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है,
उत्तर प्रदेश के स्कूल भी 15 मई तक बंद रहेंगे।
![]() |
| योगी आदित्यनाथ |
उत्तर प्रदेश में कोरोनोवायरस के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के बीच, यूपी सरकार ने 2,000 से अधिक सक्रिय Covid -19 मामलों वाले जिलों में रात के कर्फ्यू समय को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। इनमें नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर नगर और गोरखपुर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के स्कूल भी 15 मई तक बंद कर । उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद कहा कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षा 20 मई तक स्थगित कर दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखें मई के पहले सप्ताह में तय की जाएंगी।
मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,00,739 नए कोविद -19 मामले दर्ज हुए हैं।
कोरोना संक्रमित हुए सीएम योगी
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने corona positive होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी थीं, उन्होंने कहा कि ''शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।''

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें