1 मई से 18 वर्ष के अधिक उम्र के वयस्कों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है, कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यह कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण होगा। प्रथम चरण में उच्च जोखिम वर्ग के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया, और दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, और अब एक मई से 18 साल से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को टीका दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के शीर्ष डॉक्टरों के साथ विचार मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है। पीएम ने कहा कि सरकार बीते एक साल से प्रयास कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को कम से कम समय में टीका लगाया जाए। इस मीटिंग में घरेलू कंपनियों को वैक्सीन के अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य भारतीय और विदेशी वैक्सीन्स को भी मंजूरी देने की बात की गई है।
राज्य सरकारो को अपने जरूरत के मुताबिक टिके की खरीद की छूट
इस मीटिंग की महत्वपूर्ण फैसलों में यह भी शामिल हैं कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपने कुल उत्पादन का 50 फीसदी हिस्सा राज्य सरकारों को देंगी, और आधी खेप खुले बाजार में पहले से तय कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। राज्य सरकारें अपनी जरूरत के मुताबिक सीधे कंपनियों से वैक्सीन की खरीद कर सकती हैं।
पहले की तरह 45 वर्ष के अधिक आयु वालो को लगता रहेगा टीका
राज्य सरकार ने एक बात और साफ कही है कि पहले से तय प्राथमिकता समूह के लोगों का वैक्सीनेशन जारी रहेगा। फिलहाल 45 साल से अधिक आयु के लोगों को सरकारी केंद्रों और निजी अस्पतालों में टीका लग रहा है। पूरे देश में कोवैक्सीन (Covaxin) या कोविशिल्ड (Covishield) के टीके लगाए जा रहे हैं।
अंबेडकरनगर/बस्ती: अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कलवारी-टांडा पुल (Kalwari-Tanda Bridge) मरम्मत कार्य के चलते अभी भी पूरी तरह से बंद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुल की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को लंबा रूट डायवर्जन लेना पड़ रहा है और उन्हें 65 से 70 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। Tanda kalwari bridge work in progress 📅 कब शुरू हुआ था मरम्मत कार्य? * पुल की मरम्मत का कार्य सितंबर माह में शुरू हुआ था। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, यह काम 11 सितंबर 2025 से पहले ही शुरू कर दिया गया था। * यह पुल लगभग दो महीने तक बंद रहने की उम्मीद थी, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह अवधि पांच महीने तक भी खिंच सकती है। Damaged bridge tanda kalwari 🔍 क्यों बंद है पुल? * यह पुल पूर्वांचल के सबसे लंबे पुलों में से एक है (करीब 2231 मीटर लंबा)। * एनएचएआई ने रिपोर्ट दी थी कि वाहनों के भारी दबाव के कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। * क्षतिग्रस्त हिस्सों में एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग, खंभे और प...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें