विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क, द्वारा जारी की गई है और फिनलैंड को एक बार फिर दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में ताज पहनाया गया। फिनलैंड ने लगातार चौथी बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है।
![]() |
| Happiness |
UN वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 की सूची में भारत 149 देशों में से 139 वें स्थान पर है। 2019 में, भारत 140 वें स्थान पर था।
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 105 वें, बांग्लादेश 101 वें और चीन 84 वें स्थान पर है।
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में लोग अपने जीवन से सबसे अधिक दुखी हैं, इसके बाद ज़िम्बाब्वे (148), रवांडा (147), बोत्सवाना (146) और लेसोथो (145) हैं।
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021' के एडिटर्स ने पाया कि कई देशों में कोरोना की तबाही के बावजूद लोगों की खुशहाल जिंदगी कम प्रभावित हुई है। यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन्स नेटवर्क द्वारा प्रायोजित 149 देशों की ये वार्षिक रिपोर्ट प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी और नागरिकों की राय पर आधारित है।
यहाँ 2021 के शीर्ष 20 विश्व के सबसे खुश देशों की सूची दी गई है:
1. फिनलैंड
2. डेमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नीदरलैंड
6. नॉर्वे
7. स्वीडन
8. लक्समबर्ग
9. न्यूजीलैंड
10. ऑस्ट्रिया
11. ऑस्ट्रेलिया
12. इज़राइल
13. जर्मनी
14. कनाडा
15. आयरलैंड
16. कोस्टा रिका
17. यूनाइटेड किंगडम
18. चेक गणराज्य
19. संयुक्त राज्य अमेरिका
20. बेल्जियम

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें